श्याम पार्क मेन में सहूलियत के बजाय बड़ी समस्या बना विकास कार्य

श्यामपार्क मेन में निर्माण कार्य के दौरान मलबा नहीं हटाने से व्यापारियों का कामकाज ठप


साहिबाबाद।
श्यामपार्क मेन में नगर निगम गाजियाबाद नालियों का निर्माण कार्य करा रहा है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान जो खुदाई की गई थी उससे निकले मलबे को नहीं उठाने से रास्ते बंद पड़े हैं और लोगों के काम काज ठप हो गए हैं। इस संबंध में लोगों की शिकायत के बावजूद नगर निगम गाजियाबाद पर चुप्पी साधने के आरोप लग रहे हैं। 
श्याम पार्क के निवासियों और दुकानदारों में बताया कि गाजियाबाद नगर निगम गली नंबर 2 और 1 में नालियां बनवा रहा है सबसे ज्यादा बुरा हाल गली नंबर 2 का है। यहां नाली खोदने से निकला मलबे को हटाया नहीं जा रहा है। और ऊपर से निर्माण सामग्री भी रास्ते में बेतरतीब डाल दी गई है।  जिससे  दुपहिया वाहनों  और पैदल निकलने वालों को भी परेशानी हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि इस निर्माण कार्य के कारण उनका कारोबार ठप पड़ा है। लोग श्याम पार्क में आने से कतराने लगे हैं। आए भी तो कहां से कोई और रास्ता नहीं है, इसलिए परेशानी हो रही है।  स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद भी नगर निगम गाजियाबाद के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं ।लोगों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। इससे लोगों में स्थानीय प्रतिनिधियों के खिलाफ भी गुस्सा बढ़ रहा है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने