बिजली के ट्रांसफार्मर और तार चोरी करते थे, दो गिरफ्तार

2 तमंचे और चोरी में इस्तेमाल कार बरामद


गाजियाबाद।
मोदीनगर पुलिस ने बिजली के ट्रांसफार्मर और तार चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे और चोरी में इस्तेमाल की गई एक कार बरामद की है। गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी फरार है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली थी कि जंगल से बिजली के ट्रांसफार्मर और तार चोरी करने वाला गिरोह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही निवाड़ी थाना प्रभारी ने चेकिंग अभियान शुरू किया।
चेकिंग के दौरान एक कार आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर कार को रोका और दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बदमाशों ने अपनी पहचान फिरोज और जान मोहम्मद निवासी गांव धारापट्टी, थाना जानी, जिला मेरठ के रूप में बताई। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे अपने साथी शाहरुख के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। वे दिन में खेतों की रेकी करते और रात के समय बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी कर लेते थे। पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे, चोरी में इस्तेमाल की गई कार और चोरी करने के औजार बरामद किए हैं।
एक अन्य घटना में मोदीनगर पुलिस ने चोरी करने के इरादे से घूम रहे दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया। इनके पास से भी चोरी करने के औजार बरामद हुए। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि बुधवार रात पुलिस गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान रास्ते में दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए मिले। जब पुलिस ने उन्हें रोका तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम नसीम और आसिफ, निवासी गांव खानपुर, थाना जानी, जिला मेरठ बताया। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने कहा कि वे दिन में रेकी कर रात को बंद पड़े घरों में चोरी करते थे।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने