टीला मोड़ थाना पुलिस ने गैस सिलेंडर चोर दबोचा

गैस प्लांट के ट्रक से चोरी किए गए छह सिलेंडर व कार बरामद

गाजियाबाद।
टीलामोड़ थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गैस सिलेंडर चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के छह भरे हुए एचपी गैस सिलेंडर (5 किलोग्राम) तथा वारदात में प्रयुक्त एक मारुति सुजुकी कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को अंबेडकर कॉलोनी निवासी अरविंद पासवान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गैस सिलेंडरों से लदे वाहन से छह छोटे एचपी गैस सिलेंडर चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना टीलामोड़ में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 25 जुलाई को फर्रुखनगर रोड पर चेकिंग के दौरान आरोपी नरेंद्र पुत्र सियाराम, निवासी सकलपुरा, थाना लोनी, को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ा दी गई है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। उसने 23 जुलाई को एक एचपी गैस प्लांट के बाहर खड़े सिलेंडरों से लदे ट्रक से छह गैस सिलेंडर चोरी कर अपनी कार में रख लिए थे। उसका इरादा चोरी के सिलेंडरों को सस्ते दामों में बेचकर नशे और अन्य शौक पूरे करने का था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध थाना खोड़ा में हत्या तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने