रेनू की हत्या में पति और जेठ समेत अन्य पर भी लगे हैं आरोप, पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने बताई वारदात की वजह
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना पुलिस ने घरेलू विवाद में महिला की हत्या के मामले में एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान पिंकी पत्नी अर्पण, निवासी सदरपुर, मधुबन बापूधाम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल पेचकस, बेडशीट, चादर और इंजेक्शन से संबंधित सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, अलीगढ़ के गांव जलालपुर निवासी राहुल राठी ने 5 अक्टूबर 2026 को मधुबन बापूधाम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उसकी बहन रेनू की हत्या उसके पति अरुण, जेठ अरुण के भाई अर्पण और परिवार की अन्य महिला सदस्य पिंकी सहित अन्य लोगों ने मिलकर की है। आरोप है कि रेनू के साथ लोहे की रॉड और पेचकस से हमला करने के साथ मारपीट की गई थी।शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 85 और 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मामले की विवेचना के दौरान पिंकी का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू किए। शुक्रवार 6 नवंबर को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस लाइन की ओर जाने वाले रास्ते पर डासना कट से करीब 500 मीटर पहले पिंकी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार महिला की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक पेचकस, एक बेडशीट, एक चादर (मुग्गी), एक खाली ग्लूकोज बोतल सहित निडिल, इंजेक्शन की पांच खाली शीशियां और एक सिरिंज सहित निडिल बरामद की है।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने बताया कि रेनू घर में छोटी-छोटी बातों और कामकाज को लेकर आए दिन विवाद करती थी। इससे परिवार में लगातार कलह होती रहती थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि इसी विवाद से परेशान होकर उसने अपने जेठ और पति के साथ मिलकर रेनू के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया तथा पेचकस से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में गिरफ्तार महिला के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों की भूमिका और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच जारी है।

Tags
गाजियाबाद