ट्रांस हिंडन जोन पुलिस ने बरामद किए 321 मोबाइल फोन, कीमत 75 लाख रुपये तक

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, झारखंड और दिल्ली-एनसीआर से मिले चोरी व गुम हुए मोबाइल, मालिकों को लौटाए

गाजियाबाद।
ट्रांस हिंडन जोन पुलिस ने चोरी, लूट, स्नैचिंग और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में 321 फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 70 से 75 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मोबाइल फोन की पहचान कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया।
पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन ऋजुल के अनुसार, सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर जोन के सभी थानों और साइबर-सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण, सर्विलांस और मैनुअल इनपुट की मदद से मोबाइल फोन का पता लगाया गया। ये फोन हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, झारखंड और दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न स्थानों से बरामद किए गए।
थानावार बरामदगी में कौशांबी से 66, इंदिरापुरम से 62, साहिबाबाद से 61, खोड़ा से 37, लिंक रोड से 32, शालीमार गार्डन से 32 और टीला मोड़ से 31 मोबाइल फोन शामिल हैं।
मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी माध्यमों से अभियान जारी रहेगा।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने