लूटा गया मोबाइल, चोरी के आभूषण, कार और अवैध हथियार बरामद, कई जिलों में दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे
ग्रेटर नोएडा। दादरी क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की घटना के बाद बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस की रविवार को दो शातिर अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी कॉम्बिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, चोरी के आभूषण, वारदात में प्रयुक्त कार तथा अवैध हथियार बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, दादरी थाना पुलिस मोबाइल स्नैचिंग की वारदात के खुलासे के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध कार सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में करन नागर के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाया, जिसके दौरान दूसरे आरोपी मुकुल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान करन नागर के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ, जबकि मुकुल के पास से एक अवैध चाकू मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल स्नैचिंग में लूटा गया मोबाइल फोन, चोरी के आभूषण तथा वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करन नागर और मुकुल दोनों शातिर अपराधी हैं। इनके खिलाफ गौतमबुद्ध नगर, हापुड़ और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। घायल आरोपी करन नागर को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य आपराधिक घटनाओं के भी खुलासे की संभावना है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना दादरी (ग्रेटर नोएडा) पुलिस एवं 02 शातिर बदमाश/स्नेचर के मध्य हुई पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त घायल व गिरफ्तार।
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) July 26, 2026
कब्जे से मोबाइल फोन, अवैध शस्त्र, घटना में प्रयुक्त कार व चोरी के आभूषण बरामद।
बाइट-ADCP ग्रेटर नोएडा। https://t.co/nmQLUEgiUw pic.twitter.com/d5kwz9URVA
Tags
नोएडा