भोपाल स्थित रवीन्द्र भवन के अंजनी सभागार में हुआ यह कार्यक्रम
भोपाल। हिंदी फिल्म संगीत के महान गायक मोहम्मद रफी की स्मृतियों को समर्पित संगीत कार्यक्रम "यादें रफी" का आयोजन रविंद्र भवन के अंजनी सभागृह में भोपाल में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रफी साहब के 101 वें जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एंजल ग्रुप के इंजी. आशु एवं सर्वानंद शैक्षणिक एवं सामाजिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष अजीत सक्सेना, राकेश सक्सेना, राजीव श्रीवास्तव एवं सह आयोजक प्रदीप शर्मा एवं विपिन शर्मा थे। इस संगीत संध्या में भोपाल शहर के कई प्रसिद्ध गायक एवं गायिकाओ द्वारा रफी साहब के अमर गीतों की प्रस्तुति देकर उन्हें स्वरांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में गायक प्रदीप शर्मा, विपिन शर्मा, इंजी. आशु, ईशान जैन, तनीषा कुलश्रेष्ठ, रघुवीर ऊबेजा, शैलेश श्रीवास्तव, सुशील कैथल, फाल्गुनी पुरोहित, संघमित्रा खैरनार, अभिमांन, अवतार मेहरा, सुनील सोहनिया, किशोर पाठक, डॉ टी एन दुबे एवं संजय तिवारी सहित अन्य गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन बद्र वास्ती ने किया। चार घंटे के कार्यक्रम में लगभग 40 सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमाकांत दीक्षित, आई पी कुलश्रेष्ठ, प्रकाश अग्रवाल एवं मधु चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। गायकों ने "एहसान मेरे दिल पर तुम्हारा है दोस्तों" "रुख से जरा नकाब उठाओ" "एक परदेसी मेरा दिल ले गया" "हुई शाम उनका ख्याल आ गया" "मेरे मितवा" " ओ दिलबर जानिए" जैसे सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी।
Tags
राज्य