प्रतियोगिता में 110 बच्चों ने लिया भाग, विजेताओं को संस्था ने सम्मानित किया, पार्षद समेत सभी अतिथियों ने बच्चों का बढ़ाया हौंसला
साहिबाबाद। साहिबाबाद के गोल्डन कैसल फार्म हाउस में सर्वाधिक शैक्षणिक स्वास्थ्य सेवा संस्थान ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष विराट स्वरूप गुंजन श्रीवास्तव एवं अनूप उपाध्याय ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में 42 बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसमें जूनियर टीम में प्रथम गुनगुन, द्वितीय कनक, तृतीय आरोही, सीनियर में प्रथम नेहा, द्वितीय प्रवीण और तृतीय पल्लवी ने स्थान पाया। इन विजेता बच्चों को पुरस्कार स्वरूप प्रशस्तपत पत्र एवं प्रतीकचिन्ह देकर बच्चों का उत्साहवर्दन किया गया। इसी प्रकार प्रत्येक टीम से चार-चार बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र एवं प्रतीकचिन्ह देकर उत्साहवर्धन किया गया।निर्णायक मंडल के रूप में गार्गी भारद्वाज और नितिन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में भारी संख्या में मौजूद बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही जिन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाया जिसमें मुख्य रूप से वार्ड नंबर 40 के पार्षद हिमांशु चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री पप्पू पहलवान, इंद्राणी त्यागी, अमित, किशोर, शांति श्रीवास्तव, इंद्रमणि पांडे, लल्लन पांडे, राजेंद्र यादव, पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद, सतवीर चौधरी, प्रबंधक सरस्वती पब्लिक स्कूल साहिबाबाद, गुलशन कुमार, जयवीर चौधरी समेत भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति में सभी कलाकारों, बच्चों और सर्वानंद शैक्षणिक सेवा संस्थान का मनोबल बढ़ाया।
संस्थान की तरफ से प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष विराट स्वरूप गुंजन श्रीवास्तव, सचिव अनूप उपाध्याय, उप सचिव कल्पना सक्सेना द्वारा जानकारी दी गई कि संस्था प्रतिवर्ष 'स्वर्गीय राघवेंद्र प्रसाद प्रतिभा-एक खोज' के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती है एवं प्रतिभाओं को आगे लाकर समाज में एक उच्च शिखर पर लाकर मार्गदर्शन करती है। संस्था के कार्यकर्ताओं में मुख्य भूमिका निभाने वाले पूजा पाल, रोमा श्रीवास्तव, प्राची, सोनम, कृति, अमन अभिषेक, जितेंद्र, अर्पित, विमी गुलशन, अविनाश, ईशान, रजनी आदि ने विशेष रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग किया।
इस अवसर पर बच्चों को अच्छा मंच देने के लिए चौधरी जयवीर सिंह ने अपने फार्म हाउस में बच्चों के कार्यक्रम के लिए जो स्थान दिया उसके लिए सर्वानंद शैक्षणिक सेवा संस्थान ने और आभार व्यक्त किया, साथ ही आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार प्रकट करते हुए सभी प्रतिभागी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
Tags
गाजियाबाद