गाजियाबाद में अवैध भूजल दोहन के लिए ग्रुप हाउसिंग सोसायटियां भी जिम्मेदार, अब निशाने पर

भूजल विभाग के निर्देश पर नगर निगम ने 53 ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों को थमाया नोटिस


गाजियाबाद। शहर में पानी का अवैध कारोबार करने वाले तो प्लांट और सबमर्सिबल के जरिए भूजल का दोहन कर ही रहे हैं, दर्जनों ग्रुप हाउसिंग सोसायटी भी इसमें पीछे नहीं हैं। इन सोसायटियों में नियमों को ताक पर रखकर लगातार भूजल दोहन किया जा रहा है। जिन सोसायटियों में भूजल का दोहन किया जा रहा है वह इलाके पहले से ही अति दोहन क्षेत्रों में स्थित हैं। जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद से भी भूजल के उपयोग की अनुमति नहीं ली गई है। अब जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद के निर्देश पर नगर निगम ने 53 ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के बिल्डर, एओए और आरडब्ल्यूए को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किए हैं। इन पर जुर्माना लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। दरअसल, पर्यावरणविद प्रसून पंत और प्रदीप ने वर्ष 2024 में 76 बिल्डर प्रोजेक्ट, सब-प्रोजेक्ट और हाउसिंग सोसायटियों द्वारा अवैध भूजल दोहन का मुद्दा उठाया था। इसके बाद पिछले दिनों भूजल विभाग ने ऐसी 61 हाउसिंग प्रोजेक्ट की जांच के बाद 53 को नोटिस जारी किए थे। नोटिस देने के बाद क्या कार्रवाई की गई इसके बारे में अपीलकर्ता को नहीं बताया गया।अपीलकर्ता ने फिर से 26 अक्टूबर को अपनी शिकायत की स्थिति जानने के लिए आरटीआई दायर की थी। इसके जवाब में जिला भूगर्भ प्रबंधन परिषद की नोडल अधिकारी ने बताया कि नगर निगम ने उल्लंघन करने वालों को अंतिम नोटिस जारी कर दिए हैं। मानकों का पालन नहीं करने पर यूपी ग्राउंड वाटर (मैनेजमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट 2019 के प्रावधानों के अनुसार इन सभी पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

भूजल विभाग ने एनओसी नहीं देने का किया दावा:  जवाब में यह भी बताया गया कि ज्यादातर हाउसिंग सोसायटियां ऐसे क्षेत्रों में हैं, जहां कोई एनओसी नहीं दी जा सकती है। इसलिए इन सोसायटियों को या गया कि भूजल विभाग द्वारा कोई एनओसी नहीं दी गई है।
जीडीए के क्षेत्र में डेढ़ दर्जन बिल्डिंग: जिन सोसायटी का सर्वे किया गया उनमें से 18 ग्रुप हाउसिंग बिल्डिंग जीडीए के क्षेत्र में हैं। नगर निगम ने इसकी जानकारी जीडीए को उपलब्ध करा दी है। इसमें देखा जा रहा है कि जीडीए द्वारा इन इलाकों में पानी की आपूर्ति की जा रही है या नहीं।
इन्हें जारी किए गए हैं नोटिस:
राजनगर एक्सटेंशन की गुलमोहर गार्डन राजनगर एक्सटेंसन, गौड़ कास्केड राजनगर एक्सटेंशन, विला आनंदम मेरठ रोड, गुलमोहर एन्क्लेव राकेश मार्ग, राज एंपायर श्याम पार्क, श्रीराम हाइट्स नूरनगर, श्रीराम हाइट्स एनएच-58, विंडसर पेराडाइज राजनगर एक्सटेंशन, वीवीआइपी मंगलम राजनगर एक्सटेंशन, वीवीआइ नेस्ट, एमआर प्रोव्यू ग्रुप शालीमार सिटी, एमआर प्रोव्यू ग्रुप आफिस सिटी, चार्म्स कैसल राजनगर एक्सटेंशन, कृष्णाकुंज बुल्डकोम, अग्रवाल हाइट्स, एसजी इंप्रेसंश प्लस एंड अपार्टमेंट नोर, एसजी इंप्रेशंस राजनगर एक्सटेंशन, एसजी होम्स वसुंधरा, एसजी आसिस वसुंधरा, फार्च्यून रेजीडेंसी राजनगर एक्सटेंशन, रिवर हाइट्स एनएच-24, मोती रेजीडेंसी, आलिव काउंटी वसुंधरा, गार्डिनिया गीतांजलि वसुंधरा, एपेक्स फ्लोर्स वसुंधरा, एसकेजी द मेर्लिन वसुंधरा, मेट्रो सूट्स वसुंधरा समेत कुल 53 को नोटिस दिए गए हैं।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने