लोनी विधायक को पाकिस्तान से आई धमकी

विधायक को व्हाट्सएप पर पेशावर के शख्स ने दी बम से उड़ाने की धमकी 


गाजियाबाद।
लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान के पेशावर से व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि एक्स मुस्लिम युट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले आरोपियों को शहीद कर दिया गया है और अब विधायक को किसी सभा में बम से उड़ाने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण हत्याकांड के आरोपी के घर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी नहीं छोड़ेंगे। 
दरअसल कुछ दिन पहले गाजियाबाद के लोनी इलाके में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकुओं पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हमले के आरोपी दो सगे भाइयों जीशान और गुलफाम को ढेर कर दिया था। इसके अलावा दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन तरूण कुमार नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है वहीं रविवार को एमसीडी ने एक आरोपी के घर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की। अब लोनी विधायक को धमकी देने वाले ने इन दोनों ही मामलों का जिक्र किया है।  विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि उन्हें पहले भी धमकियां मिलती रही हैं। हालिया धमकी लेकर उन्होंने गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखने की बात कही है जिससे पूरे मामले की जांच हो सके और इस मामले में गम्भीरता से कार्यवाही हो सके।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने