भोजपुर में सेहत से खिलवाड़ करने वाले गोरखधंधे का पर्दाफाश

खाद्य सुरक्षा टीम को नाहली में छापेमारी के दौरान नकली ऑयल और वनस्पति घी मिला 

गाजियाबाद। जिले में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम का अभियान लगातार जारी है। होली से पहले शुरू हुआ विभाग का विशेष अभियान अब भी जारी है। इसी के तहत बीती 8 मार्च 2026 (शनिवार) को खाद्य सुरक्षा अफसरों की टीम ने भोजपुर थाना क्षेत्र के नाहली गांव में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। 
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम को पुख्ता जानकारी के आधार पर नाहली गांव में एक मकान के अंदर से संदिग्ध दूध, पनीर और देशी घी बनाने वाले अवैध कारोबार का पता चला। जिसके बाद विभाग की टीम ने पुलिस और मोदीनगर तहसील के अधिकारियों के साथ मिलकर छापेमारी की। यह छापामार कार्रवाई जमीन पुत्र सरूर के यहां हुई। मौके पर लगभग 1,000 लीटर रिफाइंड पाम कर्नेल ऑयल, लगभग 4,000 लीटर रिफाइंड पामोलिन ऑयल और लगभग 43 किलो वनस्पति घी बरामद किया गया।  जब्त किए गए मिलावटी सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 28 लाख रुपये बताई गई है।  टीम ने गांव की विभिन्न दूध डेयरियों पर भी चेकिंग की और नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे हैं।  रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने