गाजियाबाद में बच्चों के खेलने पर विवाद में जमकर दो पक्षों में पथराव, 5 गिरफ्तार

गाजियाबाद। मुरादनगर में रविवार रात मस्जिद के बाहर बच्चों के खेलने पर कहासुनी के बाद पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया जिसमें 4 लोगों को चोट पहुंची। इस पथराव का वीडियो भी सामने आया। पुलिस ने इस मामले में 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए सोमवार को 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 
जानकारी के मुताबिक मुरादनगर में मलिक नगर स्थित बंगा नाले के पास रविवार रात में साकिब का 11 वर्षीय बेटा अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। जहां पड़ोस में रहने वाला सावेज पहुंचा और बच्चों के खेलने का विरोध करने लगा। उसने बच्चों को मस्जिद के बाहर खेलने से रोका  और डांट दिया। इसके बाद देखते ही देखते भीड़ जुट गई। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और एक दूसरे पर हमला बोल दिया। घरों की छत से पथराव किया गया। इस संघर्ष में चार लोगों को चोटें भी आर्इं। मौके पर मुरादनगर थानाध्यक्ष अंकित चौहाने पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में 12 नामजद और 28 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। 
साकिब पक्ष से साकिब, फुरकान, मुख्य आरोपी है जबकि दूसरे पक्ष से सावेज के अलावा महताब, मेहरू, अमजद , आसिफ, सोएब, साजिद की पहचान हुई। दोनों पक्षों की 20 से 25 महिलाओं ने भी पथराव किया था जिससे अफरा तफरी मची थी। पुलिस ने अब इस मामले में फुरकान, शाकिब, समीर, महताब और शमशेर को जेल भेजा है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने