पार्षद और फायर विभाग की तत्परता से विक्रम एन्क्लेव एक्सटेंशन में टला बड़ा हादसा
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन मेन स्थित विक्रम एन्क्लेव एक्सटेंशन में रविवार को एक मकान में लगे एसी का कंप्रेसर फटने से अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों, पार्षद और फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, बी-157, विक्रम एन्क्लेव एक्सटेंशन निवासी जगदीश के मकान में एसी का कंप्रेसर फटने से आग लग गई। घटना के बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय पार्षद रवि भाटी को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पार्षद रवि भाटी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर विभाग, पुलिस प्रशासन तथा विद्युत विभाग को घटना की जानकारी दी। उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग से पानी के पाइप और फायर एक्सटिंग्विशर की व्यवस्था कर आग बुझाने का प्रयास शुरू कराया। कुछ ही देर में फायर विभाग की गाड़ियां और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सतर्कता, पार्षद की त्वरित पहल और दमकल कर्मियों के संयुक्त प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से आग आसपास के मकानों तक नहीं फैल सकी और एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने फायर विभाग, पुलिस प्रशासन और पार्षद रवि भाटी की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर उठाए गए कदमों से संभावित बड़ा नुकसान टाल दिया गया।

Tags
गाजियाबाद