गाजियाबाद। भाजपा की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचे। यहां सिक्ख संगत की ओर से दोनों भाजपा नेताओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। सिक्ख संगत की ओर से अरुण सिंह और नवाब सिंह नागर को सर||||भगवा एवं शहीद भगत सिंह का चित्र भेंट किया गया। इस अवसर पर सिक्ख समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सरदार एसपी सिंह, हरप्रीत सिंह जग्गी, रविंदर सिंह जौली, गगन सिंह अरोड़ा, सुखविंदर सिंह, मनजीत सिंह सेठी, जसबीर सिंह सलूजा, हरजीत सिंह, मनमोहन सिंह, मोहन पाल सिंह, रणबीर सिंह भाटिया और प्रीत खोसला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इसके बाद भाजपा नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीद परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया। दो शहीद परिवारों से संजीव एबरोल एवं श्रीमती सरोज देवी को अरुण सिंह, राष्ट्रीय महासचिव भाजपा और नवाब सिंह नागर, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया
कार्यक्रम में शहीद परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके योगदान को देश के लिए प्रेरणादायी बताया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कार्यक्रम में उपस्थित सिक्ख संगत एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान तिरंगे के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया।