जवाहर पार्क में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: भारत माता के जयकारों से गूंजा शहीद नगर

पार्षद श्रीमती किरन देवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कालीचरण पहलवान के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 

गाजियाबाद।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में आयोजित किए जा रहे तिरंगा यात्रा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को वार्ड-82 के जवाहर पार्क, शहीद नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का आयोजन जवाहर पार्क की पार्षद श्रीमती किरन देवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कालीचरण पहलवान के नेतृत्व में किया गया। तिरंगा यात्रा में क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जवाहर पार्क स्थित पार्षद कार्यालय से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। यात्रा बंगाली चौक से होते हुए शहीद नगर चौकी, शालीमार गार्डन तथा श्मशान घाट वाली रोड से होकर वापस जवाहर पार्क पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। तिरंगा हाथों में लेकर चल रहे लोगों में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला। इस दौरान राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता का संदेश भी दिया गया।
आयोजकों ने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और नई पीढ़ी को देश के प्रति जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित करना है। तिरंगा यात्रा में पार्षद किरन देवी, भाजपा के वरिष्ठ नेता कालीचरण पहलवान, हरि प्रधान, सतीश मास्टर, बनवारी, अशोक राघव, मुकेश ठाकुर, रोहित पहलवान, क्रिश ठाकुर, राहुल, मोनू सेंगर, ज्ञानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
महिलाओं की भी यात्रा में सक्रिय भागीदारी रही। कुसुम देवी, रूपवती देवी, विमलेश देवी, कमलेश देवी, रजनी, क्रांति, मुन्नी देवी, मीरा, कमला, कुसुम देवी, शीतल, मीनू, राधा, सरिता, पूनम, पूजा, प्रिया, बसंती, रामवती, धर्मवती, मेमवती सहित अनेक महिलाओं ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने