दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद।
भोजपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर एक महिला ने घर में आकर उसके साथ दुष्कर्म करने और शिकायत करने पर उसके दोस्तों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, 9 अगस्त 2026 को पीड़िता ने थाना भोजपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वकील पुत्र जब्बार, निवासी ग्राम कलछीना, थाना भोजपुर, गाजियाबाद उसके घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शिकायत करने की बात कही तो आरोपी के दोस्त जकील और परवेज द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया। तहरीर के आधार पर थाना भोजपुर में संबंधित धाराओं 333/64(1)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित आरोपी वकील पुत्र जब्बार, निवासी ग्राम कलछीना, थाना भोजपुर, गाजियाबाद, उम्र करीब 38 वर्ष को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पीड़िता को पहले से जानने और उसके साथ पुरानी दोस्ती होने की बात बताई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह पीड़िता के घर गया था और उसके साथ गलत काम किया था। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ थाना भोजपुर में एक मुकदमा दर्ज है। आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने