ऑपरेशन प्रहार: मसूरी में 7.4 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली से लाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर राह चलते लोगों को करते थे गांजा बिक्री

गाजियाबाद। मसूरी थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चेकिंग के दौरान गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 7.4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को मसूरी थाना पुलिस टीम डीएमई अंडरपास के नजदीक क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांजा तस्करी करने वाले दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 7.4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आजाद पुत्र सुंदर सेन, निवासी ग्राम बड़का आरिफपुर, थाना मसूरी, गाजियाबाद, उम्र करीब 30 वर्ष तथा रोहित उर्फ विराज पुत्र सतवीर सैनी, निवासी ग्राम बड़का आरिफपुर, थाना मसूरी, गाजियाबाद, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दोनों दिल्ली से चोरी-छिपे गांजा लेकर आते थे। इसके बाद गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर राह चलते लोगों को अधिक कीमत पर बेचते थे। इससे मिलने वाले रुपयों से वे अपने शौक पूरे करते थे। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना मसूरी में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने