गाजियाबाद। ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति, ससुर, देवर और सास शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, 4 अक्टूबर 2026 को ट्रॉनिका सिटी थाने में वादी की ओर से तहरीर दी गई थी। आरोप था कि रितिक, उसकी मां मुन्नी देवी, पिता श्रीकृष्ण और रितिक के भाई अमन द्वारा विवाहिता से दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न किया गया, जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तहरीर के आधार पर थाना ट्रॉनिका सिटी में धारा 80(2), 85, 3(5) बीएनएस तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र ट्रॉनिका सिटी से चारों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रीकृष्ण (68), रितिक कुमार (21), अमन (19) और मुन्नी देवी (60) के रूप में हुई है। सभी आरोपी मूल रूप से कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं और वर्तमान में खानपुर जप्ती, थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपी रितिक कुमार ने बताया कि उसकी शादी करीब पांच महीने पहले हुई थी। उसके मुताबिक शादी के कुछ दिनों बाद से ही वह और उसके परिवार वाले दहेज कम मिलने को लेकर नाराज थे।
आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने और उसके परिवार के सदस्यों ने ससुराल पक्ष से दहेज में एक कार की मांग की थी, जिसे पूरा नहीं किया गया। पुलिस के अनुसार, इसी बात को लेकर विवाहिता को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आरोपी ने बताया कि उत्पीड़न से परेशान होकर विवाहिता ने फांसी लगा ली। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags
गाजियाबाद