मेरठ में बोनट पर पत्नी को लटकाकर कार दौड़ाने वाला पति गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड भी धरी गई

पत्नी ने पति मयंक को प्रेमिका माही वर्मा संग कार में घूमते देख किया था विरोध इसलिए पत्नी सुनीता पर कार चढ़ाने का किया प्रयास, कार भी जब्त

मेरठ।
मेरठ में पत्नी को कार के बोनट पर लटकाने वाले पति मयंक सिंह और उसकी गर्लफ्रेंड माही वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। दरअसल एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कार के बोनट पर महिला लटकी हुई दिखाई दे रही थी। पूरा मामला लव अफेयर का निकला। पति और उसकी प्रेमिका को कार में देखकर पत्नी ने भड़क गई थी। विरोध किया तो सड़क पर हंगामा खड़ा हो गया। महिला कार रोकने के लिए बोनट पर चढ़ गई तो पति ने कार दौड़ा दी। करीब पांच किलोमीटर पत्नी को कार के बोनट पर लेकर युवक कार दौड़ाता रहा। लोहियानगर क्षेत्र में काशीराम कॉलोनी के पास लोगों ने किसी तरह कार रुकवाई। इसके बाद पति ने पत्नी के साथ मारपीट भी की। लोहियानगर थाना पुलिस ने पीड़ित पत्नी की तहरीर पर आरोपित पति व उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया।
मामले के मुताबिक शनिवार शाम काशीराम कॉलोनी निवासी सुनीता किसी काम से हापुड़ रोड से जा रही थी। इसी दौरान सुनीता ने अपने पति मयंक निवासी गांव हसनपुर कला थाना किठौर को कार में एक महिला के साथ घूमते हुए देखा। सुनीता ने विरोध करते हुए कार को रोकने का प्रयास किया तो मयंक ने उस पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। सुनीता कार के बोनट पर लेट गई तो वह उसे काफ़ी दूर तक घसीटते ले गया। इसके बाद आरोपित ने सुनीता को सड़क पर गिराकर मारपीट करते हुए गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपित प्रेमिका संग फरार हो गया था। पुरी घटना का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो गया था l पीड़िता ने पति मयंक व उसकी प्रेमिका माही वर्मा के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया। रविवार को लोहियानगर पुलिस ने आरोपित मयंक व माही वर्मा को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर ली।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने