गाजियाबाद में अवैध आतिशबाजी की खेप समेत एक दबोचा

55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; त्योहारों पर बेचने की थी तैयारी

गाजियाबाद।
त्योहारों के दौरान अवैध रूप से आतिशबाजी पटाखे बेचने की तैयारी कर रहे एक व्यक्ति को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधित आतिशबाजी पटाखों के कुल 105 पैकेट और बॉक्स बरामद किए हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह आगामी त्योहारों पर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से पटाखों को बाजार में बेचने के लिए इकट्ठा कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर 2026 की रात क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जिला प्लांट गेट के सामने से राजेंद्र सिंह (करीब 55 वर्ष) पुत्र रामप्रसाद, निवासी मकान नंबर 531, आदर्श कॉलोनी, बिहारीपुर, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध आतिशबाजी पटाखे बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 31 बॉक्स ग्राउंड चक्कर, 13 पैकेट लड़ सुतली बम, दो पैकेट टर्की पटाखे, 10 पैकेट कलर्ड स्पार्कलर्स, चार पैकेट फ्लावर पॉट्स अशोका, 17 पैकेट फ्लावर पॉट्स बिग, 14 पैकेट बिजली क्रैकर्स, 10 पैकेट कार्नेशन नाजी ग्रीन, दो पैकेट संगाई बाजार और दो पैकेट अशर्फी फ्लावर पॉट्स बरामद किए हैं।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने आगामी त्योहारों पर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से इन आतिशबाजी पटाखों को बाजार में बेचने के लिए एकत्र किया था। पुलिस ने इस मामले में क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 287/125 तथा विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9बी(1)(बी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया है। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने