करप्शन पर रेखा गुप्ता सरकार का एक्शन, दो अफसर नपे

दिल्ली में महरौली तहसीलदार और कापसहेड़ा सब रजिस्ट्रार सस्पेंड


नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी 'जीरो-टॉलरेन्स' नीति को और कड़ा करते हुए राजस्व विभाग के दो बड़े अधिकारियों पर गाज गिराई है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश के बाद कपासहेड़ा के सब-रजिस्ट्रार और महरौली के तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
राजधानी दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने राजस्व विभाग में बड़ी कार्रवाई की है. लगातार मिल रही भ्रष्टाचार की शिकायतों और गंभीर आरोपों के मद्देनजर, सरकार ने कपासहेड़ा के सब-रजिस्ट्रार और महरौली के तहसीलदार को पद से सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही, कपासहेड़ा में कार्यरत एक डीड राइटर (दस्तावेज लेखक) का लाइसेंस भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है.
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह कार्रवाई जनता की उन शिकायतों के आधार पर की गई है, जिसमें इन अधिकारियों द्वारा काम के बदले अवैध लाभ उठाने के आरोप थे. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सेवाओं में पारदर्शिता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जनता के साथ सीधा संवाद रखने वाले अधिकारियों से ईमानदारी और संवेदनशीलता की अपेक्षा की जाती है. भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी के लिए सिस्टम में कोई जगह नहीं है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने