सीपी सतीश गोलछा ने दिल्ली पुलिस के इंटेलिजेंस डेटा मैनेजमेंट टूल का किया उद्घाटन

नई दिल्लीदिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा ने गुरूवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में एक अत्याधुनिक एआई प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। इंटेलिजेंस डेटा मैनेजमेंट टूल (आईडीएमटी) नाम के इस एआई प्लेटफार्म का उद्घाटन करते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह एआई-संचालित प्रणाली इंटेलिजेंस कार्यों से संबंधित डेटा प्रबंधन, विश्लेषण और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण सुधार करने, कार्यप्रवाहों को स्वचालित करने और सटीकता बढ़ाने में पुलिस के लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होंने आईडीएमटी टूल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और खुफिया क्षेत्र में तकनीकी हस्तक्षेप को शामिल करने के लिए दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के प्रयासों की सराहना की। अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। उद्घाटन समारोह का समापन स्पेशल सेल डीसीपी सृष्टि पांडे द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने