दिल्ली की योजनाओं की निगरानी डिजिटल डैशबोर्ड यूनिफाइड प्लेटफ़ॉर्म से होगी

मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा-दिल्ली सरकार बहुत जल्द डिजिटल डैशबोर्ड दर्पण शुरू करने जा रही है

नई दिल्ली: पारदर्शी और परफॉर्मेंस आधारित शासन की दिशा में दिल्ली सरकार बहुत जल्द ही डिजिटल डैशबोर्ड दर्पण 2.0 शुरू करने जा रही है. यह एडवांस्ड, यूनिफाइड परफॉर्मेंस-मॉनिटरिंग डैशबोर्ड है जिसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर द्वारा विकसित किया जा रहा है. इसे एक रियल-टाइम, एनालिटिक्स-ड्रिवन प्लेटफॉर्म के तौर पर डिज़ाइन किया जा रहा है. दर्पण 2.0 अलग-अलग सरकारी विभागों को मुख्य योजनाओं और सेवाओं के लिए एकीकृत दृष्टिकोण उपलब्ध कराएगा, जिससे तेजी से परफॉर्मेंस के आधार पर फैसले लेने में मदद मिलेगी.
दर्पण 2.0 प्लेटफ़ॉर्म कई एमआईएस सिस्टम को एक सिंगल विडो, आसान इंटरफ़ेस में इंटीग्रेट करके अलग-अलग डिपार्टमेंट में बिखरे हुए और इनकंसिस्टेंट डेटा की पुरानी चुनौती का समाधान करता है. इसमें डिपार्टमेंट के हिसाब से की परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स लाइव प्रोग्रेस ट्रैकिंग, अर्ली-वॉर्निंग इंडिकेटर्स और तुलनात्मक एनालिटिक्स होंगे, जिससे सरकार को और ज्यादा जवाबदेही और कोऑर्डिनेशन से बेहतर फैसला लेने में उल्लेखनीय वृद्धि होगी. दर्पण, कई राज्यों में प्रयोग किया हुआ एक सफल और सेंट्रलाइज़्ड मॉडल है, जिसे राजधानी दिल्ली की आवश्यकताओं के अनुसार से कस्टमाइज़ किया जाएगा और सरकार की प्राथमिकता वाली जरूरी योजनाओं को सुरक्षित एपीआई के जरिए चरणबद्ध तरीके से जोड़ा जाएगा. इसे 12-16 हफ्तों में अलग-अलग चरणों में लागू किया जाएगा, जिसके आखिर में सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को पूरी ट्रेनिंग दी जाएगी.
सेंट्रलाइज़्ड डैशबोर्ड के बारे में दिल्ली के आईटी मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली में जवाबदेह, डेटा आधारित स्मार्ट गवर्नेंस की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है. डेटा साइलो को खत्म करके और डिपार्टमेंट के परफॉर्मेंस की रियल-टाइम जानकारी देकर यह प्लेटफॉर्म फैसला लेने वालों को तेजी से काम करने, सर्विस डिलीवरी को और बेहतर बनाने और यह पक्का करने में मदद करेगा कि हर योजना लोगों तक असरदार और पारदर्शी तरीके से पहुंचे.

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने