गाजियाबाद जेल में श्री सत्य सांई सेवा संगठन ने वस्त्र और खाद्य सामग्री का वितरण किया

महिला कैदी तथा बच्चों को गर्म कपड़े, खिलौने, शिक्षा सामग्री तथा चॉकलेट बिस्कुट आदि दिए

गाजियाबाद। श्री सत्य सांई सेवा संगठन ने डासना स्थित जिला कारागार में महिला कैदी तथा बच्चों को गर्म कपड़े, खिलौने, शिक्षा सामग्री तथा चॉकलेट बिस्कुट आदि खाने का सामान वितरित किया। महिलाओं के लिए शॉल, मूंगफली रेबडी बिस्किट फल तथा चॉकलेट आदि सामग्री प्रदान की गई। यह सब पाकर महिला बंदी और बच्चे प्रसन्न नजर आए। संगठन की राज्य स्तरीय सेवा संयोजिका श्रीमती कामिनी सचदेवा ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है। सत्गुणों को कैसे विकसित किया जा सकता है तथा मानवीय गुणो को विकसित कर अपने दुर्गुणों से कैसे जीता जा सकता है, इस पर  भी उन्होंने प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक की पत्नी श्रीमती राजकुमारी, डॉक्टर अंजली गंभीर, विभा रावत, समाजसेविका मेघा बंसल, गीता सिंह, सुधा मिश्रा आदि की उपस्थिति रही। जेल प्रशासन की तरफ से डिप्टी जेलर और स्टाफ मेंबर्स शामिल हुए। सभी ने संस्था के इस कार्य की सराहना की। अंत में भजन व आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।इस कार्यक्रम का संचालन गीतांजलि वेलफेयर की चेयरपर्सन तथा सत्य साईं सेवा संगठन की सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती वंदना चौधरी ने किया। सहयोग में जिला स्तर की सेवा संयोजिका वीना सिक्का, राजलक्ष्मी तथा नीता सिंह रहे। राजकुमार मिश्रा व राकेश यादव का सहयोग सराहनीय रहा । कार्यक्रम का समापन भगवान की आरती द्वारा किया गया।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने