गाजियाबाद के मुरादनगर में दिनदहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावर ने किया सरेंडर

ताऊ की हत्या का बदला लेने के लिए भतीजे ने ही व्यापारी की हत्या, आक्रोशित व्यापारियों ने किया प्रदर्शन 

गाजियाबाद। मोदीनगर के मुरादनगर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दिनदहाड़े एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ओलिंपिक तिराहे पर अपनी दुकान पर बैठे 49 वर्षीय इमरान को हमलावर ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए बाइक से मौके से फरार हो गया। जिस स्थान पर यह घटना हुई, उससे कुछ ही दूरी पर पुलिस बूथ भी मौजूद है, बताया गया है कि आरोपी ने 18 साल पहले हुई अपने ताऊ की हत्या का बदला लेने के लिए व्यक्ति को दिनदहाड़े गोली मारी। गोली मारने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और समर्पण किया। पुलिस हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है। दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।

कच्ची सराय कॉलोनी निवासी इमरान(49) दूध का व्यापार करते थे। शनिवार दोपहर को वह ओलिपिंक तिराहे पर अपने जानकार की साइकिल की दुकान पर बैठे थे। करीब पौने दो बजे कोट मस्जिद के पास रहने वाला उबेद बाइक पर आया पिस्टल से इमरान को गोली मार दी। सिर व पेट में गोली लगने से इमरान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आरोपी हवा में पिस्टल लहराता फरार हो गया। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को पहले सरकार अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे गाजियाबाद के अस्पताल भेजा गया। जहां इमरान को मृत घोषित कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी उबेद थाने पहुंचा और समर्पण कर दिया। वारदात को लेकर ओलिंपिक तिराहे पर लोगों ने अपना रोष प्रकट का हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाकर के शान्त कराया। कुछ लोगों का कहना था कि आरोपी नाबालिग है। मृतक के परिवार में पत्नी, तीन बेटी व एक बेटा है। एसीपी लिपि नगायच का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बताया गया है कि 2007 में इमरान ने आरोपी उबेद के ताऊ अखलाक की हत्या की थी। मामले में इमरान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वर्ष 2017 में इमरान जमानत पर जेल से बाहर आए थे। ताऊ की मौत का बदला लेने के लिए आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इमरान की हत्या के बाद ओलिंपक तिराहा के आसपास की मार्केट बंद हो गई। व्यापारियों ने कहना है कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। कोई भी किसी भी समय वारदात हो अंजाम दे देता है।

गौरतलब है कि इसी वर्ष क्षेत्र में गोली मारकर हत्या की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस का दावा है कि पूर्व में हुई ऐसी घटनाओं का खुलासा किया गया है, जबकि ताजा वारदात ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने