बच्चों को विशेष रूप से स्टेशनरी प्रदान की गई
साहिबाबाद। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी व्यापार मंडल मेन श्याम पार्क द्वारा मार्केट के मध्य स्थित तिकोना पार्क में 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह को बड़े हर्ष और उल्लास की वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आर्यन एकेडमी व सलूजा पब्लिक स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए वही राष्ट्रीय ध्वज को वरिष्ठ नागरिक बीएल गोड, वरिष्ठ पत्रकार एसपी सिंह चौहान, व्यापार मंडल के अध्यक्ष चौधरी महिपाल सिंह एवं समाजसेवी राजेश सिंह के द्वारा फहराया गया।
इसके उपरांत उपस्थित जन समुदाय ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए तिरंगे का अभिवादन किया। बीएल गोड़ ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए युवाओं को आगे आने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य बृजेश जादौन जी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल की ओर से उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया एवं बच्चों को विशेष रूप से स्टेशनरी भी प्रदान की गई। इस देश भक्ति से उत्प्रोत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जितेंद्र सिंघल, गोपाल गुप्ता, डॉ राजेश तोमर, हरी सिंह, मुनीद्र सिंह, दिग्विजय, पंडित नरेश शर्मा, महेश सिंह, राजकुमार खन्ना, काले सरदार, विक्की, राजेंद्र गोयल आदि व्यापारीगण के साथ अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
Tags
गाजियाबाद