सकट चौथ के शुभ अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारा आयोजित किया गया
साहिबाबाद। गांव साहिबाबाद में श्री सनातन धर्म न्यू शिव मंदिर में हनुमान जी महाराज को चोला पहनाया गया। इस अवसर पर श्री राम भक्तों ने हनुमान जी को सुंदर-सुंदर परिधान पहना कर हनुमान चालीसा, संकट मोचन हनुमान जी की आरती के साथ-साथ सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी पंडित मुकेश शर्मा के द्वारा विधि विधान के साथ हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना वंदना करते हुए चोला पहना कर हनुमान जी को सजाया गया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से मौजूद मंदिर के पुजारी पंडित मुकेश शर्मा, विश्वनाथ कौशिक, अमित कुमार शर्मा, अमरपाल सिंह, अजय कुमार, दीपेश पाल, पंकज कुमार, विशाल पाल, तनिष्क पाल, वरुण कौशिक, संतोष कुमार, अरविंद सिंह, अजीत सिंह, रामप्रसाद, कुशल जिंदल, आकाश कुमार, गौरव शर्मा, तेजपाल, शुभांकर, हरिनंदन मिश्रा, सुजीत शर्मा, अमित कुमार, रविंद्र चौहान, मयंक वासने समेत भारी संख्या में श्री राम हनुमान भक्तों के द्वारा हनुमान जी की पूजा अर्चना आरती करते हुए श्री राम हनुमान जी के जय जयकार के नारे लगाए।
मंदिर के पुजारी द्वारा हनुमान जी को भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरण करते हुए आशीर्वाद दिया। भगवान से प्रार्थना की कि श्री राम और हनुमान जी की कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे, सभी लोग सदा प्रसन्न रहें, स्वस्थ रहें और सभी के परिवार में सुख शांति और खुशहाली बनी रहे। इस अवसर पर मंदिर में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन महिलाओं द्वारा भी किया गया इसमें भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
इसके साथ ही सकट चौथ के शुभ अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सनातन धर्म श्याम मंदिर समिति एवं बालाजी सरकार मित्र मंडली के द्वारा मिलकर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें पंडित मुकेश शर्मा के द्वारा सर्वप्रथम विधि विधान के साथ पूजन करके भगवान को भोग लगाकर कन्याओं को विधिवत भोजन प्रसाद के साथ ही भंडारा प्रसाद का वितरण एवं समस्त संबंध लोगों के द्वारा बैठकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया गया।
जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भंडारे के प्रसाद का आनंद लिया और भगवान भोलेनाथ हनुमान जी महाराज, जय श्री राम के नारे लगाए। सभी भक्तों एवं सामान्य सदस्यों ने बड़ी निष्ठा और प्रेम भाव से सभी लोगों को भंडारे का भोजन प्रसाद ग्रहण कराया।
Tags
गाजियाबाद




