आर्यन एकेडेमी और श्याम पार्क आरडब्ल्यूए ने तिरंगा यात्रा निकालकर मनाया गणतंत्र दिवस

साहिबाबाद ।
हिंडनपार की श्याम पार्क मेन कॉलोनी में स्थित आर्यन एकेडेमी जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 77 वां गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व को स्कूल के मुख्य गेट पर ध्वजारोहण करने के बाद, कॉलोनी में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाल कर मनाया। ध्वजारोहण आयोजन के मुख्य अतिथि वार्ड-60 के पार्षद सचिन डागर ने किया। इस अवसर पर लाजपतराय डिग्री कॉलेज की छात्र-खिलाड़ी कु. रिया मावी को राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबाल खेल में विशेष प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए आर्यन एकेडेमी जूनियर हाई स्कूल, साहिबाबाद की ओर से पार्षद सचिन डागर, आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान और दिल्ली सरकार से विशेष शिक्षक सम्मान प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्या डॉ. गीता गीत ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पार्षद सचिन डागर ने स्कूल के बच्चों को शुभकामनाएं दीं और देशभक्ति की भवन व प्रेरणा के साथ सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया। 
इसके बाद हर वर्ष की भांति आर्यन एकेडेमी स्कूल के छात्रों ने ‘वन्देमातरम’ उद्घोष के 150 वर्ष पूरे होने के पावन अवसर एक तिरंगा यात्रा श्याम पार्क मेन कॉलोनी के बीच से आयोजित की। इस तिरंगा यात्रा में स्कूल के बच्चे ने हाथों में तिरंगा झण्डा लिए ‘वन्देमातरम’, ‘जय हिन्द’ और ‘भारत माता की जय’ के साथ साथ देश की आजादी के लिए संघर्ष करते हुए बलिदान हुए देशभक्ति के दीवानों व अमर शहीदों के नामों के भी नारे लगाए। जब यह तिरंगा यात्रा कॉलोनी की गलियों से निकली तो अपने घरों की बालकनी से यहाँ के आवासीजन ने भी देशभक्ति के नारे लगा वातावरण को और भी अधिक गरिमामयी बनाकर रैली का उत्साह बढ़ाने में मदद की। इसके बाद स्कूल प्रांगण में देशभक्ति भरे गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम पेश कर उपस्थित अतिथि गण को भी गीतों की थाप पर तालियाँ बजाने को मजबूर कर दिया। नेहा कुमारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन किया। 
कार्यक्रम के अंत में आर्यन एकेडेमी स्कूल के प्रबंध निदेशक संजीव गौड़ ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यूँ मनाया जाता है? इसके कारण और महत्व की जानकारी देते दी। स्कूल प्रबंधन की ओर से ईशान गौड़ ने स्कूल के सभी बच्चों और आगंतुकों जिनमें श्याम पार्क व्यापार मण्डल के अध्यक्ष महिपाल सिंह , बृजेश जादौन, राजेश कुमार सिंह, जीतेंद्र सिंघल, रंजीत चौहान, संदेश चौधरी, नीरज चौधरी, हरी सिंह, सुनील रस्तोगी, डॉ. राजेश तोमर, ए.के. शर्मा , एम.पी. रेड्डी , मुनीन्द्र सिंह, राज खन्ना, महेश सिंह, विनोद सिंह, राहुल अग्रवाल, मयंक चौहान, रवींद्र सिंघल, महिपाल सिंह, ज्ञान प्रकाश शर्मा, आलोक गौड़, धर्मेन्द्र यादव, हरे रामसिंह इत्यादि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने