गाजियाबाद: जीडीए ने मधुबन-बापूधाम में कृषकों को विकसित भूखंडों के आवंटन पत्र प्रदान किए

हिंदी भवन में लॉटरी प्रणाली के माध्यम से 762 भूखंडों का किया था आवंटन 


गाजियाबाद।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा मंगलवार को मधुबन-बापूधाम स्थित प्राधिकरण कार्यालय में कृषकों को विकसित भूखंडों के आवंटन पत्र वितरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किया। इस शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में कृषकों को उनके आवंटित भूखंडों के आवंटन पत्र प्रदान किए गए।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2004 में मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना के अंतर्गत जीडीए द्वारा लगभग 800 एकड़ भूमि कास्तकारों से क्रय की गई थी। भूमि क्रय के समय जीडीए ने कृषकों से यह वायदा किया था कि उन्हें 6/4 प्रतिशत विकसित भूखंड आवंटित किए जाएंगे। 

प्राधिकरण ने अपने इस वायदे को निभाते हुए दिनांक 27 एवं 28 नवंबर 2025 को हिंदी भवन में कृषकों की उपस्थिति में लॉटरी प्रणाली के माध्यम से 762 भूखंडों का आवंटन किया था। मंगलवार को लगे विशेष शिविर में उन्हीं भूखंडों के विशिष्ट संख्या (विशेष नंबर) सहित आवंटन पत्र कृषकों को सौंपे गए। इस अवसर पर जीडीए के अधिकारियों द्वारा कृषकों की समस्याओं का समाधान भी किया गया। जीडीए के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने कहा कि प्राधिकरण कृषकों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और मधुबन-बापूधाम योजना में किए गए सभी वायदों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जो कृषक आज किसी कारणवश अपना आवंटन पत्र प्राप्त नहीं कर सके हैं, वे कार्यदिवसों में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय में संपर्क कर अपना आवंटन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्राधिकरण ने ऐसे कृषकों से अपील की है कि वे कार्यालय आते समय भूखंड आरक्षण पत्र की प्रति एवं पहचान पत्र की प्रति साथ अवश्य लाएं, ताकि आवंटन पत्र प्रदान करने की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूर्ण की जा सके।


ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने