हवसी निकला डॉग ट्रेनर, क्लाइंट की बेटी से करता रहा रेप

गंदे फोटो और वीडियो बना करता था ब्लैकमेल, अब गिरफ्तार
गाजियाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के घर पालतू कुत्ते को प्रशिक्षण देने वाले युवक ने कथित तौर पर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए और उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि युवती ने मिलने से मना किया तो आत्महत्या कर युवती और उसकी मां को जेल भिजवाने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कौशांबी थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला के पति की मौत हो चुकी है। कुछ समय पहले तक वह वह इसी क्षेत्र में दूसरे मकान में रहती थीं। परिवार में दो बेटियां और ससुर हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2024 में उन्होंने ग्रेटर नोएडा के रहने वाले मुकुल को अपने यहां पालतू कुत्ते को ट्रेनिंग देने के काम पर रखा था। वह सप्ताह में 3 दिन शाम के समय एक घंटे के लिए घर आता था। इसके चलते घर के सदस्यों से उसकी अच्छी जान-पहचान हो गई थी। आरोप है कि फरवरी 2025 में मुकुल ने उनकी अनुपस्थिति में मौका पाकर उनकी बेटी से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। साथ ही बेटी को धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो वह फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद से ही वह युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने लगा। 
बदनामी के डर से पीड़िता काफी समय तक चुप रही, यहाँ तक कि दिसम्बर महीने में उन्होंने अपना घर बदल लिया, इसके बाद भी आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा। आरोपी बार-बार युवती को होटल आने के लिए मजबूर करने लगा। इस मामले में पीड़िता ने 26 जनवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर अब आरोपी मुकुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह मूलरूप से कानपुर देहात के मंगलपुर थानाक्षेत्र का रहने वाला है। उसने कुत्तों को प्रशिक्षण देना सीखा था, जिसके बाद वह कई जगह पर यह काम करने लगा। इस दौरान उसने युवती से बात की और फिर जबरन शारीरिक संबंध बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने आत्महत्या कर फंसाने की धमकी देने की बात भी स्वीकार की है। 

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने