पार्षद यशपाल पहलवान ने गली नंबर-1 में इंटरलॉकिंग टाइल व नाली निर्माण कार्य का किया उद्घाटन
साहिबाबाद। वार्ड 20 भोपुरा के अंतर्गत आने वाले गगन विहार की गली नंबर-1 में जल्द ही लोगों को नाली और रास्ते की समस्या से निजात मिल जाएगी क्योंकि अब यहां इंटरलॉकिंग टाइल और नाली निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को भाजपा पार्षद यशपाल पहलवान ने उक्त निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि गगन विहार की गली नंबर एक में नाली व मार्ग बनवाने की मांग जनता द्वारा जा रही थी। लोगो को आने जाने में काफी समस्या हो रही थी जिसको देखते हुए अब इंटरलॉकिंग टाइल और नाली का निर्माण शुरू कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस निर्माण कार्य पर 10 लाख रूपए की लागत आएगी। यह कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत होगी।इस कार्य के शुभारंभ पर जनता में खुशी देखी गई और सभी ने इस कार्य को सारा श्रेय पार्षद यशपाल पहलवान को देते हुए उनकी खूब तारीफ की। पार्षद ने कहा कि क्षेत्र की जनता का सहयोग और आशीर्वाद ही हमारी प्रेरणा है। हम विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर अंकित बंसल,सोमिंदर कसाना,जय कसाना,धन्नु चंदेला,लखपत, रवि मावी, रामकिशन, मनोज लोधी, अमित त्यागी, आकाश, दुर्गेश यादव, जहूर मलिक समेत गगन विहार के सभी सम्मानित लोग मौजूद रहे।
Tags
गाजियाबाद