गाजियाबाद पुलिस ने 254 मोबाइल रिकवर कर मालिकों को लौटाए गए

बरामद मोबाइल फोनों की कीमत करीब 75 लाख, ट्रांस हिंडन डीसीपी निमिष पाटिल ने सौंपे


गाजियाबाद
। ट्रांस हिंडन जोन में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी, स्नैचिंग और गुम हुए 254 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपए बताई जा रही है। बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटा दिए गए हैं। पुलिस को मोबाइल गुम होने और चोरी की कई शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर टीम ने सीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल इनपुट के आधार पर मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की गई। जांच के दौरान हरियाणा, बिहार और दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों से मोबाइल बरामद किए गए। 
थाना वार बरामदगी की बात करें तो इंदिरापुरम थाना क्षेत्र से 50, कौशांबी से 60, खोड़ा से 32, साहिबाबाद से 21, लिंकरोड से 30, शालीमार गार्डन से 42 और टीलामोड़ से 19 मोबाइल फोन बरामद किए गए। रिकवरी प्रतिशत के आधार पर शालीमार गार्डन थाना 66 प्रतिशत और टीलामोड़ थाना 56 प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन करने वालों में शामिल रहे। वहीं अपना मोबाइल पाकर संतोष चौहान ने बताया कि 11 अगस्त को मोबाइल खो गया था 13 अगस्त को साहिबाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई, लगभग 6 महीने बाद थाने से फोन आया कि आपका मोबाइल मिल गया है। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि लोगों को अपने मोबाइल फोन का आईएमईआई नंबर सुरक्षित रखना चाहिए और मोबाइल गुम होने पर तुरंत शिकायत दर्ज करानी चाहिए। समय पर शिकायत मिलने से मोबाइल ट्रेस करने में आसानी होती है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने