परेड की सलामी लेने के बाद गृहमंत्री अमित शाह बोले-अभेद्य दुर्ग बनेगी दिल्ली पुलिस, नक्सलवाद की डेड लाइन का भी किया ऐलान
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर किंग्सवे कैंप स्थित नई पुलिस लाइंस में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली पुलिस के जवानों के शौर्य और समर्पण की जमकर तारीफ की। इस मौके पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के इंटीग्रेटेड हेडक्वार्टर का शिलान्यास हुआ, जो नार्कोटिक्स और आतंकवाद से निपटने का सेंटर बनेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस की तकनीकी क्षमता के विकास पर जोर दिया। इस अवसर पर अमित शाह ने दिल्ली पुलिस की नई पहलों की शुरूआत की। इसमें विशेष प्रकोष्ठ के लिए एक एकीकृत मुख्यालय और ह्यसेफ सिटीह्ण परियोजना का पहला चरण शामिल है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत 10,000 एआई-सक्षम सीसीटीवी कैमरों में से 2,100 कैमरों को निगरानी नेटवर्क से जोड़ दिया गया है, और पहले से मौजूद 15,000 कैमरों को भी इसमें शामिल किया गया है।अमित शाह ने कहा कि दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम रही है। उन्होंने इसे देश के लोकतंत्र का दिल और सम्मान की पहचान बताया। राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने ऐलान किया कि 31 मार्च 2026 तक भारत पूरी तरह से वामपंथी उग्रवाद यानी नक्सलवाद की समस्या से मुक्त हो जाएगा। गृहमंत्री ने कहा कि अब भारत से नक्सलबाद खत्म होने में गिने-चुने दिन बचे हैं। अमित शाह ने देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से एक दूरदर्शी और साहसी खाका पेश किया है। अमित शाह ने स्पष्ट शब्दों में घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार 31 मार्च 2026 तक पूरे देश को नक्सली हिंसा से मुक्त करने के अपने लक्ष्य को जरूर हासिल कर लेगी।
उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने तीन नए कानूनों भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) का जिक्र किया। ये कानून 1 जुलाई, 2024 से भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी), और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह लागू हुए। शाह ने कहा कि ये सुधार पूरी तरह लागू होने के बाद आपराधिक मामलों के निपटारे और दोषसिद्धि दर को बढ़ाने में मदद करेंगे। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर सतीश गोलचा ने कहा कि दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी में हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। इस मौके पर द्लिली पुलिस की स्वाट टीम, डॉग स्क्वॉड, बैंड टीम, मोटरसाइकिल राइडर्स और पीसीआर यूनिट ने प्रदर्शन किया। परेड के बाद गृह मंत्री ने उत्कृष्ट सेवा, वीरता और सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया।
Tags
दिल्ली