टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं, सुसाइड नोट में लिखा-सॉरी मम्मी-पापा...
गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन एरिया की एक सोसायटी की मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि में एक दिल दहला देने वाली घटना हो गई। यहां सोसायटी की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन सगी बहनों ने आत्महत्या कर ली और ऐसा उन्होंने टास्क बेस्ड ऑनलाइन कोरियन लवर गेम की लत की वजह से किया। गेम का टास्क पूरा करने के बाद तीनों बहनों ने एक साथ सोसायटी की 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी, नीचे गिरने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें लिखा था-सॉरी मम्मी-पापा, गेम नहीं छोड़ पा रहे।यह घटना बीती मध्य रात्रि करीब दो बजे टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी की है। कहा जा रहा है कि भारत सिटी बी1 टावर के फ्लैट 907 मे रहने वाली तीनों बहने एक मोबाइल गेम ऐप की आदि हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि तीनों बहन एक साथ सभी काम किया करती थीं, जैसे नहाना, खाना, स्कूल जाना, सोना व रोज मर्रा के सभी काम। मंगलवार रात लगभग 2 बजे तीनों ने एक साथ नौवीं मंजिल से कूद कर जान दे दी। अभी तक खुदकुशी की वजह का पता नहीं चला है। पुलिस मोके पर पहुंच कर जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक लड़कियों ने नाम निशिका (16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) है। बताया जा रहा है कि ये सभी आॅनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थी। बच्चियों के पिता चेतन ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग का काम करते हैं। पिता के मुताबिक लड़कियां ऑनलाइन कोरियन गेम खेलने की आदी थीं। जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। मंगलवार को गेम का आखिरी टास्क था। ऐसे में लड़कियां आखिरी टास्क पूरा करने के बाद 9वें फ्लोर से कूद गईं। पिता के मुताबिक पुलिस बच्चों के फोन जांच के लिए ले गई है। गेम में कुल 50 टास्क थे। कूदने के लिए बच्चियों ने दो स्टेप वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया। बीच वाली बच्ची गेम की लीडर थी, वही कमांड तय करती थी। तीनों हर काम साथ करती थीं। आशंका है कि ये भी टास्क के तहत किया जाता था। हालांकि तीनो बहनें ऐसा गेम खेलती हैं, इसका पता किसी को नहीं होने दिया।
बच्चियों के पिता चेतन ने दो शादी की है। दोनों सगी बहन हैं। पहली से कोई बच्चा नहीं हो रहा था तो उसी छोटी बहन(साली) के साथ दूसरी शादी कर ली। जो दूसरी शादी हुई उससे तीन बच्चे हुए। इसी दौरान पहली पत्नी से भी दो बच्चे हो गए। जो तीन बहनों ने खुदकुशी की है, उनमें दो बहनें दूसरी पत्नी की जबकि एक पहली कीबेटी है। दोनों पत्नियां और बच्चे सब साथ रहते हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले दो वर्ष से तीनों बच्चियां स्कूल नहीं जाती थीं। उधर तीन बहनों की एक साथ मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिवार समझ नहीं पा रहा है कि आखिर तीनों ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? पिता चेतन और मां घटना के बाद से ही बदहवास हैं। फिलहाल तीनों बहने जिस रूम में सोती थी, वहां पुलिस को डायरी में सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा- ''मम्मी पापा सॉरी...गेम नहीं छोड़ पा रही हूँ। अब आपको यह एहसास होगा कि हम इस गेम से कितना प्यार करते थे, जिस गेम को आप छुड़वाना चाहते थे।''
इस सम्बंध में एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह का बयान-
क्या है कॉरियन लव गेम: कोरियन लव गेम एक ऑनलाइन गेम है। यह इंटरनेट पर चलने वाले ऑनलाइन चैट सिस्टम का नाम है जिसमें सामने वाला खुद को कोरियन या विदेशी लड़का-लड़की बताकर बात शुरू करता है। यह गेम सोशल मीडिया और मैसेंजिंग ऐप्स के जरिए फैलता है। शुरूआत में सामने वाला दोस्ती और प्यार की बातें करता है। आसान-आसान टास्क दिए जाते हैं ताकि भरोसा बन जाए। धीरे- धीरे टास्क बढ़ते जाते हैं। मानसिक दबाव बनने लगता है। कई मामलों में बात न मानने पर डराया जाता है। इससे खेलने वाला व्यक्ति तनाव में आ जाता है और उसका व्यवहार बदलने लगता है।
Tags
गाजियाबाद
