रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ग्रीन फील्ड पब्लिक जूनियर हाई स्कूल का वार्षिक समारोह संपन्न

मुख्य अतिथि सतपाल सिंह बोले-ऐसे आयोज बच्चों के सर्वागीण विकास में सहायक

गाजियाबाद।
शालीमार गार्डन स्थित ग्रीन फील्ड पब्लिक जूनियर हाई स्कूल ने अपना वार्षिक समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया। यह समारोह अनुशासन एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। 
वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह रहे। विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, समूह नृत्य, नाट्य प्रस्तुति, देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसकी अभिभावकों एवं अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना की। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सत्यपाल सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन एवं मंचीय प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका  निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा बच्चों को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संस्कारों की सराहना की। विद्यालय के अध्यक्ष अजीत तोमर ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। 
विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका पंवार ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस तरह ग्रीन फील्ड पब्लिक जूनियर हाईस्कूल का यह वार्षिक समारोह विद्यालय के लिए प्रेरणादायक, स्मरणीय एवं सफल आयोजन सिद्ध हुआ।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने