पार्षद रेखा गोस्वामी के घर तेज धमाके के साथ लगी आग, परिवार ने छत पर पहुंचकर बचाई जान

पार्षद पति मानसिंह गोस्वामी बोले-यह इलेक्ट्रिक फाल्ट नहीं बल्कि पेट्रोल बम से सुनियोजित हमला 

गाजियाबाद। थाना शालीमार गार्डन की डीएलएफ कालोनी में पार्षद रेखा गोस्वामी के आवास पर बीती रात अचानक बड़े धमाके के साथ आगजनी की घटना सामने आई। विस्फोट इतना तीव्र था दो सीसीटीवी कैमरे उड़ गए। आग लगने पर पार्षद पति व भाजपा नेता मानसिंह गोस्वामी गोस्वामी और परिवारीजनों को घर की छत पर जाकर जान बचानी पड़ी। गोस्वामी ने जहां इस घटना को साजिशन व सुनियोजित हमला करार दिया है वहीं पुलिस ने इलेक्ट्रिक फाल्ट बताया है। 
जानकारी के अनुसार वार्ड-10 के अंतर्गतआने वाली डीएलएफ कालोनी के भवन संख्या सी -67 में भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी अपनी पत्नी रेखा गोस्वामी व परिवार के साथ रहते हैं। रेखा गोस्वामी वार्ड 10 की पार्षद भी हैं। बीती बुधवार-गुरूवार की रात करीब सवा 12 बजे घर में अचानक तेज विस्फोट के बाद आग लग गई। रात्रि में पूरा परिवार घर मौजूद था। विस्फोट के बाद घर में चारों तरफ धुंआ फैल गया जिससे उन्हें बचाव के लिए रास्ता नहीं मिल पाया तब उन्होंने धैर्य से काम लिया और छत पर पहुंच कर पीछे से निकलकर सामने गेट पर आए। इस घटना में दो सीसीटीवी कैमरे उड़ गए वहीं पड़ोस के मकान में कुछ नुकसान पहुंचा है। मान सिंह गोस्वामी ने बताया कि बीती रात घर में जिस समय धमाका हुआ उस समय उनके 85 वर्षीय पिता और मां छोटी बहन भाई भी सो रहे थे। बहन की तुरंत आंख खुल गई और थोड़ी देर बाद पेट्रोल बम की तरह धमाका हुआ जिससे उनके दो सीसीटीवी कैमरे उड़ गए। आनन-फानन में जान बचाने के लिए गेट पर पहुंचे तो वहां धुआं फैला था, उन्हें रास्ता नहीं मिल पाया था। तब उन्होंने धैर्य से काम लिया और छत पर पीछे से निकलकर सामने गेट पर आए। उन्होंने स्वयं शालीमार गार्डन थानाध्यक्ष और पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जहां घटना के पीछे इलेक्ट्रिक फाल्ट को कारण बताया है वहीं मानसिंह गोस्वामी का कहना था कि दो दिन पहले उनके छोटे भाई के साथ घात लगाकर हमला हुआ था जिसमें पांच व्यक्ति शामिल थे। एक सप्ताह में चार घटनाएं हुई हैं। 
उन्होंने बताया कि यह सुनियोजित षड्यंत्र है, उनके घर पर दो पेट्रोल बम फेंके गए जिससे दो सीसीटीवी कैमरे उड़ गए उनके घर में कोई इलेक्ट्रॉनिक फाल्ट नहीं हुआ। उस समय बिजली भाग गई थी थोड़ी देर बाद जब उन्होंने फोन किया तो बिजली आ गई थी।  घटना के बाद स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण किया। भाजपा नेता मानसिंह गोस्वामी का कहना है कि उनके घर में किसी ने कुछ पेट्रोलियम पदार्थ जैसा फेंका जिससे ब्लास्ट हुआ और इसके साथ ही ग्राउंड फ्लोर पर टीन शेड में आग लग गई। उनके क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की संख्या बहुत ज्यादा है। उनके  परिवार पर सामाजिक तत्व बार-बार हमला करने की कोशिश कर रहे हैं। बहरहाल बीती रात की इस घटना के बाद से गोस्वामी परिवार अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। 

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने