भाजपा पार्षद ने भोपुरा सफेद गेट में गली-नाली व इंटरलॉकिंग टाइल का निर्माण कार्य शुरू कराया
साहिबाबाद। वार्ड 20 के भाजपा पार्षद यशपाल पहलवान ने मंगलवार को भोपुरा सफेद गेट में निगम पार्षद यशपाल पहलवान के द्वारा नारियल तोड़कर गली व नाली इंटरलॉकिंग टाइल का निर्माण कार्य शुरू कराया।जनसेवा के संकल्प को साकार करते हुए पार्षद ने अपनी विकास निधि से स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में उक्त विकास कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का सहयोग और आशीर्वाद ही हमारी प्रेरणा है। इस मौके पर देवेंद्र कसाना, मनोज कसाना, विनोद कसाना, कालू, बबलू, सत्यजी, फिरे कसाना, रमेश व विनोद कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस विकास कार्य के शुभारंभ पर हर्ष व्यक्त किया।
बता दें कि पार्षद यशपाल पहलवान द्वारा बीते चंद रोज में ही वार्ड में कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया है जिससे जल्द ही वार्डवासियों को बुनियादी सुविधाएं सुलभ होंगी। पार्षद ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए वे प्रयासरत हैं और इसी वजह से वार्ड में विकास की बयार बह रही है उन्होंने जनता को सुविधाएं दिलाना अपनी प्राथमिकता बताया।
Tags
गाजियाबाद