गाजियाबाद में एसीपी सलोनी अग्रवाल को मिला प्रमोशन, सीपी ने दी शुभकामनाएं

महिला अपराध मामलों में उत्कृष्ट कार्य पर मिली पदोन्नति, अब एडीसीपी बनीं


गाजियाबाद।  सहायक पुलिस आयुक्त (महिला अपराध) सलोनी अग्रवाल को पदोन्नत कर अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) बनाया गया है। उनकी कार्यशैली और महिला अपराध मामलों में संवेदनशील कार्रवाई को देखते हुए यह पदोन्नति दी गई है। पुलिस आयुक्त ने उन्हें बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। पुलिस आयुक्त जे0 रविन्द्र गौड़ ने कहा कि सलोनी अग्रवाल ने महिला अपराध से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य किया है। उनके प्रयासों से कई पीड़ित महिलाओं को न्याय मिला है। पदोन्नति के साथ सलोनी अग्रवाल को विभाग में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह उनके कार्य और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। पुलिस आयुक्त ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वे अपने नए पद पर भी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि सलोनी अग्रवाल के अनुभव और कार्यशैली से गाजिÞयाबाद में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। पदोन्नति की खबर के बाद पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। सहकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। विभाग के अन्य अधिकारियों ने कहा कि सलोनी अग्रवाल अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और पेशेवर दक्षता के साथ करेंगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वे विभाग के लिए नई मिसाल कायम करेंगी।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने