डीसीपी धवल जायसवाल बोले-पुलिसकर्मियों को होगी सहूलियत, क्राइम कंट्रोल के लिए दिशा-निर्देश
गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जिले में थानों के कायाकल्प के साथ ही पुलिस चौकियों का स्वरूप भी सुधारा जा रहा है। इसी कड़ी में ट्रांस हिंडन में थाना शालीमार गार्डन के बाद अब इसी थाना क्षेत्र की डीएलएफ पुलिस चौकी को नया भवन मिल गया है। बुधवार को पुलिस चौकी के नव निर्मित भवन का लोकार्पण ट्रांस हिंडन डीसीपी धवल जायसवाल ने एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह और थानाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में किया। इससे पहले मंत्र उच्चारण के साथ हवन-पूजन किया गया और प्रसाद वितरण किया गया। डीसीपी ने बताया कि इस चौकी के बनने से क्षेत्र की जनता को राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह पुलिस चौकी दिल्ली सीमा से सटी है और यहां अपराध नियंत्रित करने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। पुलिस चौकी का नया भवन बनने से पुलिसवालों को भी सहूलियत होगी। उन्होंने चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को नए भवन के लोकार्पण की बधाई देने के साथ ही उन्हें सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए भी निर्देशित किया। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे जिनमें जितेंद्र कसाना विवेकानन्द दुबे हरेंद्र शाही शैलेन्द्र गुप्ता एजाज मंसूरी जावेद पासा हाजी मुकीम डॉक्टर राजेन्द्र चन्देला आदि की उपस्थिति रही।
Tags
गाजियाबाद