शास्त्रीनगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिलाएं व दो पुरुष गिरफ्तार

देह व्यापार के मामले में पहले भी जेल जा चुकी संचालिका फिर गिरफ्तार


गाजियाबाद।
कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर स्थित सी-ब्लॉक में किराये के मकान में संचालित किए जा रहे कथित देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने बृहस्पतिवार रात भंडाफोड़ कर दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन निवासी एक महिला ने शास्त्रीनगर के सी-ब्लॉक में किराये पर मकान ले रखा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त मकान में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रात करीब 10 बजे छापेमारी की। छापे के दौरान मकान से तीन महिलाओं और दो पुरुषों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान में काफी समय से संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं, जिससे क्षेत्रवासियों में असंतोष था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार महिला संचालिका पूर्व में भी देह व्यापार के एक मामले में जेल जा चुकी है। चौकी प्रभारी की तहरीर पर सभी आरोपितों के खिलाफ कविनगर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा इस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने