तैयारियों को लेकर अखंड राजपूताना सेवा संस्थान की बैठक संपन्न
साहिबाबाद। अखंड राजपूताना सेवा संस्थान (पंजीकृत, दिल्ली) की एक महत्वपूर्ण बैठक शक्ति खंड स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में 17 जून को प्रस्तावित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण समारोह की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर केपी सिंह ने बताया कि प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्यमी एवं समाजसेवी रुद्र प्रताप सिंह शिशौदिया करेंगे, जबकि कार्यक्रम का संचालन वीके सिसोदिया द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के शामिल होने की सहमति प्राप्त हुई है। इसके अलावा संत श्री 1008 विज्ञानानंद जी महाराज, महंत नारायण गिरी जी, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सुनील शर्मा, दिल्ली सरकार के मंत्री पंकज सिंह, आईपीएस संदीप चौहान, आईएएस हृदयेश कुमार, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी सत्येंद्र सिंह सिसोदिया, निशांत सिसोदिया, उद्योगपति मेघराज सिंह रॉयल, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, पूर्व एडीएम योगेश प्रताप सिंह, पूर्व पीसीएस अधिकारी रक्षपाल सिंह, अमेंद्र नाथ सिंह एवं आईएएस नरेश चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। बैठक में जानकारी दी गई कि कुछ अतिथियों से अभी अंतिम स्वीकृति प्राप्त होना शेष है। इनमें नीरज सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास तथा सुप्रीम कोर्ट के अपर महाधिवक्ता विक्रांत राणा प्रमुख हैं।
संस्थान ने बताया कि पूर्व विधायक संगीत सोम और पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने अमेरिका प्रवास के कारण कार्यक्रम में शामिल होने में असमर्थता जताई है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह और कुमार संजोय सिंह ने कार्यक्रम में आने की सहमति प्रदान की है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गाजियाबाद की सभी प्रमुख राजपूत एवं क्षत्रिय संस्थाओं के पदाधिकारियों को समारोह में आमंत्रित किया जाएगा। इनमें क्षत्रिय विकास समिति नंदग्राम, राजपूत कल्याण संघ प्रताप विहार, अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा नेहरू नगर, क्षत्रिय सभा गोविंदपुरम, अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा लोनी तथा राजपूत सभा साहिबाबाद सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
समारोह में दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले समाज के लोगों के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी। इस व्यवस्था का पूरा खर्च योगवीर सिंह पुंडीर द्वारा वहन किए जाने की घोषणा की गई। ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने की जिम्मेदारी धीरज तोमर और भानु सिसोदिया को सौंपी गई है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का अनुमानित बजट लगभग पांच लाख रुपये है। समारोह के उपरांत सामूहिक भोजन की भी व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों और आगंतुकों का तिलक, पटका एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया जाएगा।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह, महासचिव वीपी सिंह, विनोद कुमार सिसोदिया, मीडिया प्रभारी एसपी चौहान, भानु सिसोदिया, अभय सिंह, धीरज तोमर, डॉ. जेपी सिंह चौहान, योगवीर सिंह पुंडीर, पिनकेश राणा, संजीव निर्वाण, प्रेमपाल सिंह सिसोदिया, तरुण सिंह चौहान, दीपांशु पुंडीर, सीमा सिंह भदौरिया, सुप्रिया सिंह भदौरिया, संदीप सिंह, अरुण पुंडीर और प्रदीप पुंडीर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
Tags
गाजियाबाद