इंदिरापुरम के कनावनी में एक अवैध मदरसा सील


गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी में अवैध रूप से संचालित मदरसे को प्रशासन की टीम ने शनिवार को सील कर दिया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कैलाश चंद तिवारी ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि कनावनी स्थित मदरसा जामिया खुल्फा ए रशिदीन गैर मान्यता प्राप्त है और अवैध रूप से संचालित हो रहा था। 

मदरसे के पास दमकल व विद्युत सुरक्षा विभाग की एनओसी भी नहीं है। इसके अतिरिक्त, परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय की सुविधा नहीं थी। नियमों के विपरीत परिसर में हॉस्टल भी संचालित किया जा रहा था, जिसे बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन माना गया। इन कमियों को देखते हुए प्रशासन ने मदरसे के मुख्य भवन और अन्य कमरों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। 
मदरसा प्रबंधन को एक सप्ताह के भीतर जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने और सभी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर दिया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कैलाश चंद्र तिवारी ने यह भी बताया कि यदि निर्धारित समय के भीतर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो मदरसा प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने