नई दिल्ली: दिल्ली के महरौली इलाके से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। साउथ दिल्ली के महरौली इलाके से अगवा की गई एक नाबालिग का शव हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक जंगल में मिला है। शुरुआती जांच में दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने एक टैक्सी ड्राइवर को हिरासत में लिया है। फिलहाल, पुलिस इस सनसनीखेज वारदात के हर पहलू की जांच कर रही है।
दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर सोमवार सुबह करीब 5 बजे बच्ची को तब अगवा किया, जब वह अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही थी। आरोपी बच्ची को अपने साथ ले गया, उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर शव हरियाणा में फेंक दिया। घटना की सूचना अपहरण के करीब 15 मिनट बाद पुलिस को मिली, जिसके बाद तत्काल सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी की कैब की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर सोमवार सुबह करीब 5 बजे बच्ची को तब अगवा किया, जब वह अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही थी। आरोपी बच्ची को अपने साथ ले गया, उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर शव हरियाणा में फेंक दिया। घटना की सूचना अपहरण के करीब 15 मिनट बाद पुलिस को मिली, जिसके बाद तत्काल सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी की कैब की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार रात पुलिस आरोपी को वहां ले गई थी जहां से उसने बच्ची का अपहरण किया था। उसी समय आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन ली और भागने लगा। आरोपी ने पुलिस पर एक राउंड फायरिंग की। इसके बाद एसएचओ महरौली रितेश शर्मा की टीम ने बचाव में दो राउंड फायरिंग की। बताया जाता है कि मुठभेड़ तब हुई जब पुलिस 29 वर्षीय बाशु कुमार सिंह को क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए फतेहपुर बेरी के पास मंडी रोड स्थित स्थान पर लेकर गई थी। आरोपी ने पिस्टल से फायर करते हुए भागने की कोशिश की जिसके दौरान जवाबी कार्रवाई में उसको गोली लग गई। आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसको मदन मोहन मालवीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार, महरौली के सीडीआर चौक के पास से बच्ची का अपहरण करने के बाद आरोपी कैब चालक ने गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। कई घंटे बाद आरोपी बच्ची को लेकर दिल्ली वापस आ गया था, लेकिन यहां पुलिस को देखकर वह डर गया और वापस गुरुग्राम भाग गया था। आरोपी ने गुरुग्राम में बच्ची के साथ दोबारा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फिर पकड़े जाने के डर से गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद आरोपी ऐप की मदद से कैब के लिए सवारी बुक कर उन्हें छोड़ने चला गया। पुलिस ने कैब कम्पनी की मदद से उसकी सटीक लॉकेशन ली और उसे विकासपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया था।
दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर हरियाणा के गुरुग्राम स्थित जंगल से मासूम बच्ची का शव बरामद किया गया। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वहीं, हिरासत में लिए गए टैक्सी ड्राइवर से पूछताछ जारी है। पुलिस उसके मोबाइल फोन, लोकेशन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है, ताकि पूरी साजिश का खुलासा किया जा सके। शुरुआती जांच में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और यौन उत्पीड़न जैसे पहलुओं पर स्थिति स्पष्ट होगी।
Tags
दिल्ली

