राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर सुभास पार्टी ने दी श्रद्धांजलि


गाजियाबाद।
सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने गुरुवार को अपने राष्ट्रीय कार्यालय में अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र यादव द्वारा शहीद राम प्रसाद बिस्मिल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।
इस अवसर पर सत्येंद्र यादव ने कहा कि राम प्रसाद बिस्मिल भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी और प्रसिद्ध कवि थे। उनका जन्म 11 जून 1897 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। वे हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक थे तथा वर्ष 1925 के प्रसिद्ध काकोरी कांड के मुख्य योजनाकारों में शामिल रहे।
उन्होंने कहा कि बिस्मिल की देशभक्ति से ओत-प्रोत रचनाओं ने युवाओं में स्वतंत्रता की अलख जगाई। उनकी अमर पंक्तियां "सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है" आज भी देशभक्ति की भावना को प्रबल करती हैं। देश की आजादी के लिए संघर्ष करते हुए उन्हें 19 दिसंबर 1927 को गोरखपुर जेल में फांसी दे दी गई। इसके बाद काकोरी कांड से जुड़े उनके साथियों अशफाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह और राजेंद्रनाथ लाहिड़ी को भी अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी पर चढ़ा दिया था।
कार्यक्रम में आबिद बेग, मुकेश शर्मा, महेश पांडे, अनिल श्रीवास्तव, सोनू जाटव, दीपक पाल, रिंकू प्रजापति, रोहित कश्यप, नसरुद्दीन मलिक, विवेक राणा, अक्षय कुमार, दीपक वर्मा, संजय कुमार, विकास सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने