गाजियाबाद में BSNL ने लॉन्च किया 259 रुपये का नया एंट्री प्लान

गांव-गांव तक पहुंचेगा डिजिटल इंडिया,  ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार

गाजियाबाद।
डिजिटल इंडिया को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने बड़ी पहल की है। कंपनी ने ग्रामीण ग्राहकों के लिए 259 रुपये का नया एंट्री प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, इंटरनेट डेटा और OTT सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही BSNL ने ग्रामीण युवाओं को डिजिटल उद्यमिता से जोड़ने के लिए बीएनयू (भारत नेटवर्क उद्यमी) योजना भी शुरू की है।
BSNL के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ने बताया कि वर्तमान समय में मोबाइल नेटवर्क प्रत्येक व्यक्ति की बुनियादी आवश्यकता बन गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने और सस्ती दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह नया प्लान पेश किया है। उन्होंने बताया कि 259 रुपये के इस एंट्री प्लान के तहत ग्राहकों को कम शुल्क में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा और चुनिंदा OTT प्लेटफॉर्म का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। कंपनी का लक्ष्य गांव-गांव तक बेहतर डिजिटल सेवाएं पहुंचाना और ग्रामीण उपभोक्ताओं को आधुनिक संचार सुविधाओं से जोड़ना है।
बीएनयू योजना से मिलेगा रोजगार: BSNL ने इस प्लान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए भारत नेटवर्क उद्यमी (BNU) योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत ग्रामीण युवाओं को डिजिटल उद्यमी के रूप में जोड़ा जाएगा। ये युवा अपने गांवों में BSNL के सेवा प्रदाता बनकर सिम कार्ड वितरण, रिचार्ज और ग्राहक सेवा से जुड़े कार्य करेंगे। इससे एक ओर ग्रामीण युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं दूसरी ओर गांवों में डिजिटल इकोसिस्टम को भी मजबूती मिलेगी। BSNL का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी को नया विस्तार मिलेगा और डिजिटल इंडिया अभियान को जमीनी स्तर पर और अधिक गति मिलेगी।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने