दिल्ली कूच से पहले गाजियाबाद में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कपिल यादव हाउस अरेस्ट

आधी रात को हुई नजरबंद की कार्रवाई, कपिल यादव ने बताया लोकतंत्र की हत्या 

गाजियाबाद।
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को प्रस्तावित पदयात्रा से पहले ही यानि रविवार रात ही जिले की पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को उनके घर में नजरबंद कर दिया। युवा कांग्रेस के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष कपिल यादव पदयात्रा में शामिल न हो पाएं इसके लिए रविवार रात ही गोविंदपुरम पुलिस चैकी इंचार्ज समेत कई पुलिसकर्मी कपिल यादव के घर पहुंच गए और उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया। कपिल यादव ने कहा कि वह दिल्ली में जंतर मंतर के पैदल मार्च में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होना चाहते थे और उसी की तैयारी में लगे थे मगर पुलिसवालों ने रात में ही उनके घर में डेरा डाल दिया और वे पदयात्रा में शामिल नहीं हो सके। बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के संसद मार्च (छम्म्ज् पेपर लीक और अन्य मुद्दों पर) के विरोध-प्रदर्शन से पहले दिल्ली सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया था। गाजियाबाद में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कपिल यादव को दिल्ली कूच से रोकने के लिए नजरबंद किया गया। कपिल यादव ने कहा कि सरकार डरी हुई है इसलिए पुलिस के बल पर आवाज को दबाना चाहती है मगर कांग्रेस युवाओं के हित में आवाज उठाती रहेगी।
कपिल यादव ने इसे संविधान, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला करार दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि प्रशासन के पास कोई वैधानिक आदेश था, तो उसे अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी आवाज को दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है और इस प्रकार की दमनकारी नीतियों से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता के अधिकारों, युवाओं, किसानों, मजदूरों और संविधान की रक्षा के लिए उनका संघर्ष और अधिक मजबूती के साथ जारी रहेगा। साथ ही, उन्होंने प्रशासन से इस कार्रवाई का कानूनी आधार तत्काल सार्वजनिक करने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने