भक्ति के रंग में रंगा शालीमार गार्डन: संकीर्तन और जयघोष के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा से किया जोरदार स्वागत (वीडियो देखें)

साहिबाबाद।
शालीमार गार्डन स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर (भाटी कंपाउंड) से भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में जय श्री जगन्नाथ एवं जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु रथ यात्रा में शामिल हुए. यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुष्प वर्षा करके भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का स्वागत किया गया।
भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा में भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की सुसज्जित प्रतिमाएं विराजमान थीं। यह शोभायात्रा प्राचीन श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होकर भारत माता चौक, शालीमार गार्डन मेन, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1, थाना शालीमार गार्डन, बिजली घर, राधा-कृष्ण मार्ग, 80 फुटा रोड, छत्रपति शिवाजी चौक, विवेकानंद एन्क्लेव सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: प्राचीन श्रीराम मंदिर, भाटी कंपाउंड पहुंचकर संपन्न हुई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसाद वितरित किया गया। 
शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह जलपान एवं फल वितरण की व्यवस्था भी की गई। 80 फुटा रोड पर पार्षद रवि भाटी एवं दीपक मिश्रा द्वारा 51 किलो घेवर का वितरण किया गया। वहीं, गोरी शंकर एन्क्लेव में चरणजीत कौर के नेतृत्व में शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। 
इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर एडवोकेट सरदार सिंह भाटी, पार्षद रवि भाटी, रश्मि भाटी, अशोक भाटी, पार्षद कालीचरण पहलवान, सोमनाथ चौहान, भोपाल यादव, मुकेश यादव, मीरा भाटी, सुमन भाटी, किरण देवी, गीता भाटी, पवन कटारिया, हिमांशु श्रीवास्तव, विनीता अग्रवाल, सविता भड़ाना, रंजना शर्मा, सुमन, दीपा, चंचल, बबिता, सोनू चौधरी, कैलाश यादव, राजकुमार तथा प्रभुजी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गोरवाणी प्रचार केंद्र की संस्थापक रश्मि भाटी एवं उनकी पूरी टीम ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। शोभायात्रा के सफल आयोजन में सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रथयात्रा निर्विघ्न रूप से निकाली जा सके, इसलिए थाना शालीमार गार्डन थाना की पुलिस टीम भी तैनात नजर आई।


ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने