मोदीनगर में ट्यूबवेलों से बिजली के तार चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

चोरी का सामान बेचने जा रहे थे आरोपी, कॉपर और सिल्वर तार बरामद

गाजियाबाद।
मोदीनगर थाना पुलिस ने ट्यूबवेलों से बिजली के तार और अन्य सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए कॉपर और सिल्वर के तार, मोटर की कॉपर क्वाइल तथा कटे हुए केबल बरामद किए हैं। 
पुलिस के अनुसार, मंगलवार 7 जुलाई को गांव फफराना निवासी श्रीगंगबाला समेत अन्य लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने चार ट्यूबवेलों के ताले तोड़कर बिजली के तार और अन्य उपकरण चोरी कर लिए हैं। शिकायत के आधार पर थाना मोदीनगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। 
जांच के दौरान पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए प्रिंस पुत्र मुकेश (20 वर्ष), अमन पुत्र सुनील (18 वर्ष) और देव पुत्र सुरजीत (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी मोदीनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद होने पर मुकदमे में अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। 
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गांव फफराना स्थित खेतों के ट्यूबवेलों के ताले तोड़कर बिजली के तार, कॉपर वायर और स्टार्टर चोरी किए थे। चोरी के बाद सामान को श्याम सिटी कॉलोनी में ड्रेन चैंबर के पीछे खाली प्लॉट की झाड़ियों में छिपा दिया था। कुछ सामान राह चलते लोगों को बेच दिया था और उससे मिले पैसे खर्च कर दिए। शेष सामान बेचने के लिए ले जाते समय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 430 ग्राम जला हुआ कॉपर तार, 1 किलो 175 ग्राम जला हुआ सिल्वर तार, 5 किलो 430 ग्राम मोटर की कॉपर क्वाइल तथा 970 ग्राम कटे हुए केबल के टुकड़े बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने