रक्षाबंधन पर डासना जेल पहुंची सैकड़ों बहनें, भाई की कलाई पर राखी बांधकर हुई भावुक

भाइयों की कलाई पर राखी बांध कर उनके सम्मानजनक भविष्य की कामना की

गाजियाबाद।
जिला कारागार में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई बहन के प्रेम का अद्भुत नजारा देखने को मिला।यहां अपने भाइयों से मिलने बड़ी संख्या में बहनें जेल पहुंची।किसी के हाथ में राखी थी तो किसी के पास मिठाई और भाई के लिए ढेर सारी दुआएं।जेल की सलाखों और सुरक्षा व्यवस्था के बीच भी भाई-बहन के रिश्ते की गर्माहट साफ दिखाई दी।जैसे ही बहनों को अपने भाइयों से रक्षाबंधन के त्योहार पर मिलने का अवसर मिला।उनके चेहरे खिल उठे वहीं दूसरी तरफ जेल में रह रहे भाइयों के लिए आंखों में आंसू भी दिखाई दिए। 
बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी: मुलाकात के दौरान बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखद भविष्य की कामना की।भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का वचन दोहराया।लंबे समय बाद अपने भाइयों को सामने देखकर कई बहनों की आंखें नम हो गई।कुछ बहनें अपने भाइयों को देखकर मुस्कुराई तो कुछ भावुक होकर आंसू नहीं रोक पाई।जहां एक तरफ जेल परिसर में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंची तो वहीं दूसरी तरफ जेल में महिला बंदियों को भी उनके भाई राखी बांधने पहुंचे थे।
डासना जेल में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी: 
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जेल परिसर में किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री अंदर ले जाने की जेल प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई, लेकिन जेल प्रशासन द्वारा मिठाई आदि की व्यवस्था जेल परिसर में ही की गई थी।वहीं, जिस तरह से भाई रक्षाबंधन के त्योहार पर बहन को उपहार देते हैं।ठीक उसी तरह जेल प्रशासन द्वारा जेल परिसर में आने वाली प्रत्येक बहन को सूक्ष्म जलपान कराया गया।
1500 से अधिक बहनें अपने भाइयों से मिलने पहुंची: जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा के मुताबिक, जेल प्रशासन का प्रयास रहता है कि किसी भी भाई या बहन को रक्षाबंधन के त्योहार पर यह एहसास ना हो कि वह जेल में है।इसी को देखते हुए जेल प्रशासन द्वारा तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं।जेल में पहुंचने वाली बहनों को राखियां उपलब्ध कराई गई हैं।दोपहर 12:00 तक तकरीबन 1500 से अधिक बहनें जेल परिसर में अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए पहुंची है।त्योहार को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 
रक्षाबंधन पर डासना जेल में भावुक दिखा माहौल:
रक्षाबंधन पर डासना जेल पहुंची सैकड़ों बहने जेल परिसर में काफी भावुक दिखा माहौल रक्षाबंधन के त्योहार पर जेल परिसर में काफी भावुक माहौल देखने को मिला।जहां एक तरफ बहनों ने भाइयों को हिम्मत रखने और भविष्य में सही रास्ते पर चलने की सलाह दी तो वहीं दूसरी तरफ भाइयों ने भी अपनी बहनों की सलाह को वचन के रूप में लिया।रक्षाबंधन के मौके पर जेल की दीवारों के बीच रिश्तों की ऐसी तस्वीर उभरी जिसने हर किसी को भावुक कर दिया ।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने