ट्रॉनिका सिटी इलाके के रहने वाले हैं दोनों बदमाश, 15 अगस्त को महिला को ऑटो में बैठाकर ठगे गए कुंडल बरामद
गाजियाबाद। स्वाट एवं सर्विलांस टीम नगर जोन तथा थाना सिहानी गेट पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, ठगी के दो कान के टॉप्स तथा वारदात में प्रयुक्त एक टेंपो बरामद किया है।
नंदग्राम एसीपी जियाउद्दीन अहमद के अनुसार, 22/23 अगस्त 2026 की रात स्वाट टीम नगर जोन और थाना सिहानी गेट पुलिस टीम महिंद्रा एन्क्लेव क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 15 अगस्त को बस अड्डे से एक महिला को ऑटो में बैठाकर बहला-फुसलाकर उसके कानों के कुंडल उतरवाकर ले जाने वाले चार बदमाश ऑटो से लोहिया नगर की ओर आ रहे हैं। सूचना यह भी थी कि बदमाशों के पास अवैध हथियार हो सकते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लोहिया नगर रोड पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम को देखकर ऑटो में सवार चारों व्यक्ति भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो ऑटो हिंदन ग्राउंड में फंस गया। इसके बाद आरोप है कि चारों बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाकिर उर्फ शब्बीर पुत्र हेमू, निवासी मंडोला गेट, थाना ट्रॉनिका सिटी, गाजियाबाद, उम्र 28 वर्ष तथा पवन पुत्र विजयपाल, निवासी लालबाग, सुगर बस्ती, थाना ट्रॉनिका सिटी, गाजियाबाद, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। फरार आरोपियों की पहचान शहाब पुत्र मालूम, निवासी लोहिया तिराहा क्षेत्र, थाना लोनी बॉर्डर, गाजियाबाद तथा सुमित पुत्र नामालूम, निवासी बंथला फाटक, थाना लोनी बॉर्डर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ दिन पहले थाना सिहानी गेट क्षेत्र के बस अड्डे से एक महिला को ऑटो में बैठाकर बहला-फुसलाकर उसके कानों के कुंडल उतरवाकर ठगी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बताया कि वे ठगी किए गए कुंडलों को बेचने और किसी अन्य सवारी के साथ इसी प्रकार की वारदात करने के उद्देश्य से जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शाकिर उर्फ शब्बीर के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ थाना ट्रॉनिका सिटी में वर्ष 2015 में चोरी से संबंधित मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Tags
गाजियाबाद